देश की खबरें | कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने दावा किया कि कई विपक्षी नेता कांग्रेस में शामिल होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने बुधवार को दावा किया कि आने वाले दिनों में विपक्षी दलों के कई नेता सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल होंगे और वह अभी इस ‘रहस्य’ को उजागर नहीं करना चाहते हैं।

हुबली (कर्नाटक), छह मार्च कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने बुधवार को दावा किया कि आने वाले दिनों में विपक्षी दलों के कई नेता सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल होंगे और वह अभी इस ‘रहस्य’ को उजागर नहीं करना चाहते हैं।

शिवकुमार ने ‘बागी’ भाजपा विधायकों एसटी सोमशेखर और अरबैल शिवराम हेब्बार के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया।

संवाददाताओं ने जब यहां शिवकुमार से पूछा कि क्या सोमशेखर और हेब्बार कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, तो उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ दो-तीन नाम ही क्यों लें।’’

बाद में जब उनसे पूछा गया कि क्या और लोग पार्टी में शामिल होंगे तो उन्होंने सहमति में अपना सिर हिलाया।

यह पूछे जाने पर कि अन्य दलों से कितने लोग कांग्रेस में शामिल होंगे, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘अभी इस बारे में बात क्यों करें। मैंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे उन सभी इच्छुक लोगों को शामिल करें, जो स्थानीय स्तर पर पार्टी के प्रति सम्मान रखते हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या अन्य दलों के विधायक भी कांग्रेस में शामिल होंगे, उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस रहस्य को कैसे बता सकता हूं।’’

राज्यसभा की चार सीटों के लिए हुए मतदान के दौरान येल्लापुर से विधायक हेब्बार पार्टी व्हिप के बावजूद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मतदान से अनुपस्थित रहे थे जबकि यशवंतपुर के विधायक सोमशेखर ने ‘‘अंतरात्मा’’ के नाम पर कांग्रेस के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की, जिससे 27 फरवरी को कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।

सोमशेखर और हेब्बार पहले कांग्रेस में थे। वे कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) के उन 17 विधायकों में से हैं, जिन्होंने अपनी पार्टियों से इस्तीफा दे दिया था और अंततः जुलाई, 2019 में तत्कालीन एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार गिर गई थाी। उन्होंने बाद में भाजपा के टिकट पर उपचुनाव जीता, और भाजपा की अगुवाई वाली पिछली सरकार में मंत्री बने।

शिवकुमार और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने पहले भी बड़ी संख्या में भाजपा और जद (एस) नेताओं के खासकर लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी में शामिल होने के दावे किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\