देश की खबरें | कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने पार्टी विधायकों के साथ की बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का आधार मजबूत करने और असंतोष को कम करने के उद्देश्य से सोमवार को मंत्रियों और छह जिलों के विधायकों के साथ मैराथन बैठक की।

बेंगलुरु, सात अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का आधार मजबूत करने और असंतोष को कम करने के उद्देश्य से सोमवार को मंत्रियों और छह जिलों के विधायकों के साथ मैराथन बैठक की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि यह कवायद हफ्तेभर तक जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के करीबी सूत्रों के मुताबिक, बैठक मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 'कृष्णा' पर सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई और शाम सात बजे तक चली।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने 31 मंत्रियों और छह जिलों - तुमकुरु, यादगीर, चित्रदुर्ग, बागलकोट, बल्लारी और धारवाड़- के विधायकों से बात की।

शिवकुमार ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री और वह प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र की समीक्षा कर रहे हैं और विधायकों और मंत्रियों से उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में किए गए कार्यों के बारे में पूछ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान विधायकों से पार्टी के घोषणापत्र, खासकर पांच गारंटी का प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।

कांग्रेस ने 2024 के आम चुनाव में राज्य की 28 लोकसभा सीट में से कम से कम 20 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। वर्ष 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस ने राज्य से लोकसभा की एक सीट जीती थी और भाजपा ने 25 सीट पर जीत हासिल की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\