देश की खबरें | कर्नाटक: ईसाई स्कूल ने अजान चलवाने और छात्रों के नमाज पढ़वाने के मामले में माफी मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के एक ईसाई स्कूल ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में कथित तौर पर अजान चलवाने और छात्रों को नमाज पढ़वाने के लिए माफी मांगी है।

मंगलुरु, 16 नवंबर कर्नाटक के एक ईसाई स्कूल ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में कथित तौर पर अजान चलवाने और छात्रों को नमाज पढ़वाने के लिए माफी मांगी है।

उडुपी जिले के कुंडापुर तालुक के शंकरनारायण शहर में स्थित मदर टेरेसा मेमोरियल स्कूल ने एक खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसके बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सोमवार को हुए इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों से कथित तौर पर नमाज अदा करने को कहा गया और लाउडस्पीकर पर 'अजान' चलाई गई।

घटना का कथित वीडियो वायरल होने के बाद कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

स्कूल प्रबंधन ने माफी मांगते हुए स्वीकार किया कि गलती से अजान चलाई गई।

एक अन्य कथित वीडियो में स्कूल के शिक्षक को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि प्रार्थना का आयोजन समाज में सद्भाव और समानता दिखाने के लिए किया गया था, लेकिन अजान चलाना एक गलती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी