देश की खबरें | कर्नाटक मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एमसी रेणुकाचार्य कोविड-19 से संक्रमित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव और विधायक एम पी रेणुकाचार्य मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
बेंगलुरु, 29 सितंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव और विधायक एम पी रेणुकाचार्य मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
होन्नाल्ली से विधायक रेणुकाचार्य ने कहा कि उन्हें अपनी सेहत में कुछ बदलाव देखे, जिसके बाद उन्होंने जांच कराई जिसमें कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विधायक ने अपील की है कि जो लोग बीते चार-दिन में उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी जांच कराएं।
उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं।
यह भी पढ़े | Manish Sisodia Tests Negative For COVID-19: मनीष सिसोदिया की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, अस्पताल से छुट्टी मिली.
मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
कर्नाटक में उप मुख्यमंत्री गोविंद करजोल, विधि मंत्री जेसी मधुस्वामी, कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एचके पाटिल, दिनेश गुंडू राव समेत कई मंत्री और विधायक पिछले कुछ दिनों के दौरान कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)