देश की खबरें | कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, दो अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। मैं ठीक हूं, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। हाल ही में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से मैं अनुरोध करता हूं कि वे सचेत रहें और स्वयं ही पृथक-वास में चले जाएं।’’

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhoomi Pujan Live Streaming Schedule: डीडी नेशनल और डीडी न्यूज पर देखें अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन समारोह की लाइव कवरेज.

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री को ओल्ड एयरपोर्ट रोड स्थित मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

येदियुरप्पा कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल के चौथे सदस्य हैं।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: सीएम बीएस येदियुरप्पा का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने येदियुरप्पा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं बी एस येदियुरप्पा के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के साथ काम पर लौटने की कामना करता हूं।”

कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ के सुधाकर और राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खांदरे ने भी मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\