देश की खबरें | कर्नाटक उपचुनाव: सिंडगी और हंगल विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की सिंडगी और हंगल विधानसभा सीटों पर हाल ही में हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतगणना शुरू हो गई। दोनों सीटों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था।

बेंगलुरु, दो नवंबर कर्नाटक की सिंडगी और हंगल विधानसभा सीटों पर हाल ही में हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतगणना शुरू हो गई। दोनों सीटों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

सिंडगी विधानसभा सीट पर 69.47 प्रतिशत और हंगल विधानसभा सीट पर 83.76 प्रतिशत मतदान हुआ था।

सिंडगी से जनता दल (सेक्यूलर) के विधायक एमसी मानागुली और हंगल से भारतीय जनता पार्टी के सीएम उदासी के निधन के बाद इन सीटों पर उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी। भाजपा ने सिंडगी से रमेश भूसानुर और हंगल से शिवराज सज्जनार को उम्मीदवार बनाया है। भूसानुर 2018 के चुनावों में दूसरे स्थान पर रहे थे।

कांग्रेस ने सिंडगी से एमसी मानागुली के बेटे अशोक मानागुली जबकि हंगल से पूर्व पार्षद श्रीनिवास माने को प्रत्याशी बनाया है। जद (एस) ने सिंडगी से 33 वर्षीय स्नातकोत्तर पास नाजिया शकील अहमद अंगाडी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि हंगल से बी.ई, एम.टेक कर चुके 35 वर्षीय नियाज शेखर को उम्मीदवार बनाया है।

बसवराज बोम्मई के लिए मुख्यमंत्री पद का पदभार संभालने के बाद यह पहली चुनावी चुनौती है। हंगल सीट पर जीत दर्ज करना उनके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनके शिग्गांव विधानसभा क्षेत्र का पड़ोसी निर्वाचन क्षेत्र है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड