देश की खबरें | कर्नाटक: बेलगावी में मालवाहक वाहन पलटने से 25 मजदूर घायल, एक मोटरसाइकिल सवार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में बेलगावी जिले के होसुर गांव के निकट एक मालवाहक वाहन कथित रूप से पलट गया और उसकी चपेट में एक मोटरसाइकिल आ गई। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई जबकि मालवाहक वाहन में सवार 25 मनरेगा मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बेलगावी (कर्नाटक), 23 जनवरी कर्नाटक में बेलगावी जिले के होसुर गांव के निकट एक मालवाहक वाहन कथित रूप से पलट गया और उसकी चपेट में एक मोटरसाइकिल आ गई। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई जबकि मालवाहक वाहन में सवार 25 मनरेगा मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पूर्व सैनिक अदिवेप्पा बसवन्नी अंकाली (42)के रूप में हुई है, जो दावणगेरे जिले के अवरगोल्ला गांव का निवासी था।

पुलिस के अनुसार, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेग) के तहत काम करने वाले 45 मजदूर काम के लिए यमकममराडी से हिडकल बांध की ओर मालवाहक वाहन में यात्रा कर रहे थे तभी अचानक एक मोटरसाइकिल उसके सामने आ गई। टक्कर से बचने की कोशिश में चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार होसुर गांव से आ रहा था और दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि 25 घायलों में से चार को गंभीर चोटें आई हैं। इन सभी का इलाज तीन अलग-अलग अस्पतालों में जारी है।

पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)