देश की खबरें | कर्नाटक: दो अलग-अलग सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में बुधवार तड़के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और लगभग 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 22 जनवरी कर्नाटक में बुधवार तड़के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और लगभग 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि फल विक्रेताओं को ले जा रहा एक ट्रक सावनूर-हुबली रोड पर वन क्षेत्र में 50 मीटर गहरी घाटी में गिर गया, जिससे कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

उत्तर कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम. नारायण ने बताया कि सभी पीड़ित फल विक्रेता थे और सावनूर से येल्लापुरा मेले में फल बेचने के लिए जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रक चालक ने दूसरे वाहन को जगह देने के प्रयास में ट्रक को बायीं ओर मोड़ दिया था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘इस हिस्से में सड़क के किनारे अवरोधक दीवारें नहीं हैं, इसलिए ट्रक करीब 50 मीटर गहरी घाटी में जा गिरा, जिससे कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। घायलों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

दूसरी घटना रायचूर जिले के सिंधनूर में अरागिनमारा कैंप के समीप हुई। यहां एक वाहन के सड़क पर पलट जाने से उसमें सवार तीन छात्रों सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

संस्कृत पाठशाला के ये छात्र वाहन में सवार होकर नरहरि मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए हम्पी जा रहे थे।

छात्रों की पहचान आर्यवंदन (18), सुचेंद्र (22) और अभिलाष (20) के रूप में हुई है। हादसे में चालक शिवा (24) की भी मौत हो गई। घायल हुए 10 लोगों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिंधनूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Pitch Report: कोलंबो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\