देश की खबरें | कारगिल विजय दिवस: अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को आज से 25 साल पहले कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ने वाले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

ईटानगर, 26 जुलाई अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को आज से 25 साल पहले कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ने वाले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

खांडू ने 1999 में पाकिस्तान के साथ टकराव के दौरान सशस्त्र बलों के दृढ़ साहस और प्रतिबद्धता को याद किया।

खांडू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, "कारगिल विजय दिवस पर हम अपने सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को नमन करते हैं जिन्होंने साहसपूर्वक हमारे देश की रक्षा की। उनके दृढ़ साहस और प्रतिबद्धता को हमेशा याद किया जाएगा। जय हिंद! हैशटैग करगिलविजयदिवस।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "जैसा कि ये 25वां करगिल विजय दिवस है, हमारा दिल उन बहादुर सैनिकों के लिए गर्व और कृतज्ञता से भर जाता है जिन्होंने हमारे प्यारे देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।"

मुख्यमंत्री ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी इन वीर नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए करगिल में हैं। उनकी उपस्थिति केवल एक संकेत नहीं है, बल्कि उन निस्वार्थ योद्धाओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का गहरा प्रतीक है जिन्होंने अपना बलिदान देकर हमारे देश की रक्षा की है।"

खांडू ने कहा, "माननीय प्रधानमंत्री ने हमारे सशस्त्र बलों के कर्मियों की वीरता और समर्पण का सम्मान करने के लिए हमेशा गहरी प्रतिबद्धता दिखाई है। हमारे सैनिकों की बहादुरी को हमेशा कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\