देश की खबरें | करौली दंगा राजस्थान की कांग्रेस सरकार की विफलता है : ओवैसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय संयोजक असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को करौली हिंसा पर अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा ‘‘करौली दंगा राजस्थान की कांग्रेस सरकार की विफलता है।’’

जयपुर, 13 अप्रैल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय संयोजक असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को करौली हिंसा पर अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा ‘‘करौली दंगा राजस्थान की कांग्रेस सरकार की विफलता है।’’

जयपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में ओवैसी ने कहा कांग्रेस सरकार की लचर कानून व्यवस्था के कारण दंगा हुआ और इसमें मुस्लिमों को निशाना बना कर हिंसा की गई।

उन्होंने कहा कि सरकार की पहली जिम्मेदारी है कि वह सबके साथ न्याय करे, लेकिन वह इसमें विफल हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की पहली जिम्मेदारी कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने की होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम उम्मीद कर रहे थे कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पिछले कार्यकाल की गलतियों से सबक लेंगे । उन्होंने कहा कि उस वक्त एक वर्ग के प्रमुख ग्रंथ को जलाया गया था और फायरिंग में कई लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि गहलोत ने पिछली गलतियों से सबक नहीं सीखा।

ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी 2023 में राजस्थान के विधानसभा चुनावा में अपना उम्मीदवार उतारेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\