देश की खबरें | हरिद्वार में बहादराबाद टोल प्लाजा पर कांवड़ियों ने की वाहनों में तोड़फोड़, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर शनिवार को कथित रूप से कुछ वाहनों में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया । पुलिस ने यह जानकारी दी।

देहरादून, 12 जुलाई उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर शनिवार को कथित रूप से कुछ वाहनों में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया । पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक टोल प्लाजा पर एक कांवड़ खंडित हो गयी जिससे उत्तेजित होकर कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए मार्ग को बाधित करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने यातायात को सुचारू किया।

पुलिस के अनुसार, इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर एक रोडवेज बस एवं एक पुलिस मोबाइल वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए ।

पुलिस का कहना है कि तोड़फोड़ की घटना के संबंध में मुक़दमा दर्ज कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है ।

पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और शीघ्र ही सभी के विरुद्ध सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

उधर, पुलिस ने हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में तय मानकों से अधिक क्षमता वाले तीन दर्जन से अधिक ‘डीजे सिस्टम’ को वाहनों से उतरवा दिया। ये सभी ‘डीजे सिस्टम’ तय ध्वनि सीमा, आकार एवं नियमों के विरुद्ध पाए गए थे ।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तय मानकों के विपरीत ‘डीजे सिस्टम’ चलाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी जिसमें उसे एवं वाहन जब्त करना और आवश्यकता पड़ने पर मुकदमा दर्ज करना भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\