खेल की खबरें | उमर को मिली राहत को चुनौती देने के पीसीबी के फैसले की कामरान ने आलोचना की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं देने पर अपने छोटे भाई उमर अकमल पर लगे प्रतिबंध को कम करने को चुनौती देने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के फैसले की आलोचना की है।
कराची, 11 अगस्त पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं देने पर अपने छोटे भाई उमर अकमल पर लगे प्रतिबंध को कम करने को चुनौती देने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के फैसले की आलोचना की है।
पीसीबी के स्वतंत्र निर्णायक न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) फकीर मुहम्मद खोकर ने उमर की अपील पर सुनवाई करते हुए उन पर लगे तीन साल के प्रतिबंध को घटाकर 18 महीने का कर दिया था।
यह भी पढ़े | IPL 2020 से पहले Rishabh Pant बने टिकट कलेक्टर, साथी खिलाड़ियों के चेक किए टिकट, देखें मजेदार वीडियो.
न्यायमूर्ति खोकर ने उमर और पीसीबी को उनके फैसले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय खेल पंचाट (कैस) में अपील दायर करने का विकल्प भी दिया था। पीसीबी ने सोमवार को घोषणा की कि वे अपील करेंगे।
कामरान ने कहा कि अतीत में खिलाड़ियों को तीन से छह महीने के संक्षिप्त समय के लिए प्रतिबंधित किया गया और उनका जुर्माना तक घटा दिया गया लेकिन उमर के मामले में पीसीबी 18 महीने के प्रतिबंध से भी संतुष्ट नहीं है।
यह भी पढ़े | वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की मेजबानी करेगा न्यूजीलैंड.
उन्होंने कहा, ‘‘उमर के साथ अन्याय हो रहा है क्योंकि अतीत में इस तरह के मामलों में उसने हमेशा अधिकारियों के साथ सहयोग किया है और इस बार भी उसने अधिकारियों को संपर्क की सूचना नहीं देने की गलती स्वीकार की है। यहां तक कि घटाकर किया गया 18 महीने का प्रतिबंध भी अधिक है। ’’
पीसीबी ने कहा कि उन्होंने न्यायमूर्ति खोकर के आदेश की विस्तृत समीक्षा के बाद अपील करने का फैसला किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)