खेल की खबरें | कंबोज ने आठ विकेट झटके, भारत सी दलीप ट्रॉफी तालिका में शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के आठ विकेट की मदद से भारत सी रविवार को यहां दलीप ट्रॉफी मैच के चौथे और आखिरी दिन में भारत बी के खिलाफ पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल कर तालिका में शीर्ष पायदान पर पहुंच गया।

अनंतपुर, 15 सितंबर  तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के आठ विकेट की मदद से भारत सी रविवार को यहां दलीप ट्रॉफी मैच के चौथे और आखिरी दिन में भारत बी के खिलाफ पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल कर तालिका में शीर्ष पायदान पर पहुंच गया।

भारत बी ने चौथे दिन सात विकेट पर 309 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन टीम 108 ओवर में 332 रन पर आउट हो गई। मैच के तीसरे तीन पांच विकेट चटकाने वाले कांबोज ने आखिरी तीनों विकेट लेकर प्रथम श्रेणी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

भारत बी के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन 286 गेंदों पर 157 रन बनाकर नाबाद रहे।

पहली पारी में 525 रन बनाने वाली भारत सी ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 128 रन बनाए। इसी समय दोनों टीमों ने मैच को ड्रॉ समाप्त करने पर सहमति जता दी।

पहली पारी में बढ़त से तीन अंक हासिल करने वाले भारत सी के नाम दो मैचों में नौ अंक हो गये और वह तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। भारत बी को इस ड्रॉ मैच से एक अंक मिला।

भारत सी की दूसरी पारी में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (62) ने मैच में अपना दूसरा अर्धशतक लगाया, जबकि रजत पाटीदार लगातार दूसरी बार 40 के आसपास आउट हुए।

दलीप ट्रॉफी के इतिहास में यह केवल तीसरी बार था जब किसी तेज गेंदबाज ने एक पारी में आठ विकेट या उससे अधिक विकेट लिए हों। कंबोज को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्रथम श्रेणी का अपना 15वां मैच खेल रहे हरिणाया के कंबोज ने पहली बार पांच विकेट चटकाये।  वह इस सत्र में आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

इस मैच में भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन ने भी प्रभावित किया। राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने लाल गेंद क्रिकेट में वापसी करते हुए भारत सी के लिए 126 गेंदों में 111 रन बनाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG-W vs AUS-W, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ENG-W vs AUS-W Final DD Sports Live Telecast: क्या डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकेंगे इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल? यहां जानें जवाब

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W Final Live Streaming: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कैसे देखें लाइव, यहां जानें पूरी डिटेल