जरुरी जानकारी | कल्याण जूलर्स का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 33 प्रतिशत बढ़कर 144 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कल्याण जूलर्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 33 प्रतिशत बढ़कर 144 करोड़ रुपये हो गया है।
मुंबई, नौ अगस्त कल्याण जूलर्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 33 प्रतिशत बढ़कर 144 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 108 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
कल्याण जूलर्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि तिमाही के दौरान उसका राजस्व सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 4,376 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 3,333 करोड़ रुपये था। कंपनी के भारतीय परिचालन का शुद्ध लाभ तिमाही के दौरान 129 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 95 करोड़ था।
समीक्षाधीन अवधि में पश्चिम एशिया में कंपनी का शुद्ध लाभ 17 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष पहली तिमाही में 14 करोड़ रुपये था।
कल्याण जूलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमण ने कहा कि इस वित्त वर्ष में कंपनी की शुरुआत काफी अच्छी हुई है।
उन्होंने कहा कि नई दुकानें खोलने को लेकर कंपनी उत्साहित है। देशभर में आगामी त्योहारों और शादियों लिए नए ‘कलेक्शन’ पर काम किया जा रहा है।
कल्याणरमण ने कहा कि अगस्त में कंपनी का 200वां शोरूम जम्मू में खोला जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)