देश की खबरें | कलराज मिश्र ने कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत से चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य में कानून व्यवस्था से जुड़ी कुछ घटनाओं पर शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से फोन पर चर्चा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 10 अक्टूबर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य में कानून व्यवस्था से जुड़ी कुछ घटनाओं पर शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से फोन पर चर्चा की।

राजभवन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने करौली में पुजारी को जिंदा जलाने, बाड़मेर में नाबालिग से बलात्कार सहित कई घटनाओं के संदर्भ में राज्य की कानून व्यवस्था के बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा की।

यह भी पढ़े | Delhi Lynching: दिल्ली में 18 साल के लड़के की पीट-पीटकर कर हत्या, रिलेशनशिप के चलते गवाईं जान.

सूत्रों के अनुसार मिश्र ने इन घटनाओं पर चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया कि राज्य सरकार ने इन सभी घटनाओं पर संज्ञान लिया है, घटनाओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।

यह भी पढ़े | लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और पॉलिटेक्निक ‘3P’ आधार पर होंगे संचालित, योगी सरकार ने बाई सर्कुलेशन प्रस्ताव को दिखाई हरी झंडी.

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया कि राज्य में कानून व्यवस्था पर उनकी पूरी नजर है और अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देश दे दिये गये हैं।

इस बीच करौली जिले में पुजारी बाबू लाल वैष्णव का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर तक नहीं किया जा सका।

पुजारी के परिजन 50 लाख रुपये मुआवजा और एक आश्रित को सरकारी नौकरी सहित कई मांग कर रहे हैं। इस बारे में बूकना गांव में प्रतिनिधियों की पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई है।

गौरतलब है कि सापोटरा के बूकना गांव में भूमि विवाद में कुछ लोगों ने पुजारी वैष्णव को कथित तौर पर आग लगा दी थी और बृहस्पतिवार को यहां एसएमएस अस्पताल में उनकी मौत हो गयी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट