देश की खबरें | कलबुर्गी की उपायुक्त पर ‘‘पाकिस्तानी’’ संबंधी टिप्पणी: भाजपा एमएलसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कलबुर्गी की उपायुक्त फौजिया तरन्नुम के खिलाफ कथित ‘‘पाकिस्तानी’’ टिप्पणी करने के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एन रविकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कलबुर्गी (कर्नाटक), 27 मई कलबुर्गी की उपायुक्त फौजिया तरन्नुम के खिलाफ कथित ‘‘पाकिस्तानी’’ टिप्पणी करने के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एन रविकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एमएलसी ने 24 मई को भाजपा के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कथित टिप्पणी की थी।

बाद में रविकुमार ने अफसोस जताते हुए अपना बयान वापस लिया और कहा कि जुबान फिसल गई। ‘आईएएस ऑफिसर एसोसिएशन’ ने तरन्नुम के समर्थन में आवाज उठाई।

रविकुमार ने आईएएस अधिकारी पर कांग्रेस पार्टी के आदेश पर काम करने का आरोप लगाया था और कथित तौर पर कहा था, ‘‘ऐसा लगता है कि वह पाकिस्तान से आई हैं।’’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भाजपा एमएलसी के खिलाफ स्टेशन बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

घटना की निंदा करते हुए ‘आईएएस ऑफिसर एसोसिएशन’ ने कुमार से उनकी ‘‘गैर-जिम्मेदार और अस्वीकार्य टिप्पणियों’’ के लिए ‘‘बिना शर्त माफी’’ मांगने की मांग की है।

इसने एक बयान में कहा, ‘‘फौजिया तरन्नुम एक बेदाग एवं ईमानदार आईएएस अधिकारी हैं जिनका ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ सराहनीय है और वह जनसेवा तथा राज्य के प्रति गहन समर्पण की भावना रखती हैं। रवि कुमार द्वारा उनके खिलाफ की गई टिप्पणी निराधार, अनुचित और पूरी तरह से तर्कहीन है। इस तरह के भड़काऊ और झूठे बयान न केवल प्रतिबद्ध लोकसेवकों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि गंभीर मानसिक आघात भी देते हैं तथा यह कर्तव्य के दौरान उत्पीड़न के समान है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट