खेल की खबरें | ज्योति ने 60 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार के साथ स्वर्ण जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय धाविका ज्योति याराजी ने शनिवार को यहां एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 60 मीटर बाधा दौड़ में 8.12 सेकेंड का समय लेकर अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

तेहरान, 17 फरवरी भारतीय धाविका ज्योति याराजी ने शनिवार को यहां एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 60 मीटर बाधा दौड़ में 8.12 सेकेंड का समय लेकर अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

सौ मीटर बाधा दौड़ में 2022 एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता ने पिछले साल इसी स्पर्धा में 8:13 सेकेंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकाला था। वह तब उपविजेता रही थीं।

इससे पहले 24 साल की इस एथलीट ने 8:22 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में शीर्ष स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

फाइनल में उन्होंने जापान की असुका टेरेडा (8.21 सेकेंड) से काफी बेहतर प्रदर्शन किया। हांगकांग की लुई लाई यियू (8:26 सेकेंड) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ज्योति 100 मीटर बाधा दौड़ में मौजूदा एशियाई आउटडोर चैंपियन हैं। उन्होंने पिछले साल बैंकॉक में खिताब जीता था।

उन्होंने हांगझोउ एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू