देश की खबरें | न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

रांची, 23 जुलाई न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई।

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश चौहान के नाम की अनुशंसा उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 26 मई को की थी।

न्यायमूर्ति चौहान का जन्म नौ जनवरी 1964 को हुआ था और उन्होंने चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय से विधि की पढ़ाई पूरी की।

उन्होंने 1989 में हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल में एक वकील के रूप में पंजीकरण कराया था और उन्हें सभी तरह के मामले में पैरवी करने का अनुभव है।

न्यायमूर्ति चौहान को 2014 में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और बाद में उन्हें स्थायी न्यायाधीश बना दिया गया।

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति के बाद, उन्होंने 2019 में रोमानिया में बच्चों से जुड़ी सेवाओं में सुधार, देखभाल और संरक्षण को लेकर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट