खेल की खबरें | जुरेल का अर्धशतक, भारत 307 रन पर सिमटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ध्रुव जुरेल के जुझारू अर्धशतक की मदद से भारत ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को यहां वापसी का प्रयास करते हुए पहली पारी में 307 रन बनाए और इंग्लैंड की बढ़त को 46 रन तक सीमित किया।

रांची, 25 फरवरी ध्रुव जुरेल के जुझारू अर्धशतक की मदद से भारत ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को यहां वापसी का प्रयास करते हुए पहली पारी में 307 रन बनाए और इंग्लैंड की बढ़त को 46 रन तक सीमित किया।

राजकोट में पदार्पण करते हुए 46 रन बनाने वाले जुरेल ने दबाव का अच्छी तरह से सामना करते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ 90 रन की पारी खेली और अपना पहला अर्धशतक जड़ा।

जुरेल ने कुलदीप यादव (28) के साथ आठवें विकेट के लिए 76 और पदार्पण कर रहे आकाश दीप (09) के साथ नौवें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की।

जुरेल ने 96 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के बाद शोएब बशीर (119 रन पर पांच विकेट) और टॉम हार्टले (68 रन पर तीन विकेट) की इंग्लैंड की स्पिन जोड़ी के खिलाफ कुछ बड़े शॉट खेले।

जुरेल ने हार्टले की गेंद पर एक रन के साथ अर्धशतक पूरा किया। उन्हें 59 रन के स्कोर पर ओली रॉबिन्सन ने जीवनदान दिया जिसके बाद उन्होंने बशीर की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा।

बाएं हाथ के स्पिनर हार्टले ने हालांकि उन्हें बोल्ड करके शतक से वंचित किया। वह आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे।

इससे पहले बशीर ने आकाश को पगबाधा करके अपने दूसरे टेस्ट में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट चटकाए।

भारत ने दिन की शुरुआत सात विकेट पर 219 रन से की। जुरेल और कुलदीप ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया।

असमान उछाल वाली पिच पर कुलदीप ने प्रतिबद्धता के साथ बल्लेबाजी करते हुए 131 गेंद का सामना किया। उन्होंने स्ट्राइक को अच्छी तरह रोटेट भी किया।

जेम्स एंडरसन (48 रन पर दो विकेट) ने नीची रहती गेंद पर कुलदीप को बोल्ड करके उनकी पारी का अंत किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\