देश की खबरें | टोंक में युवक की गोली मार कर हत्या, मुख्य आरोपी हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के टोंक जिले के पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कथित पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

जयपुर, चार अगस्त राजस्थान के टोंक जिले के पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कथित पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते कृषि उपज मंडी रोड इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने शाहरुख (25) की गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में नामजद बदमाशों में से मुख्य आरोपी सादाप और उसके साथियों को नाकाबंदी के दौरान सवाई माधोपुर में हिरासत में ले लिया गया है और टोंक पुलिस आरोपियों को लेकर आ रही है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृश्या मामला पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया प्रतीत हो रहा है। मामले में लिप्त अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now