देश की खबरें | जूनियर विश्व चैम्पियनशिप : 12 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के 12 मुक्केबाजों ने शनिवार को अर्मेनिया के येरेवान में चल रही आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

नयी दिल्ली, दो दिसंबर भारत के 12 मुक्केबाजों ने शनिवार को अर्मेनिया के येरेवान में चल रही आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

अमीषा (54 किग्रा) और पायल (48 किग्रा) ने भारत के लिए दिन की शुरूआत जीत से की। अमीषा ने अंतिम चार में रोमानिया की ट्रिगोस बुकुर रोसियो को और पायल ने कजाखस्तान की बिबोलसिंक्जी को 5-0 के समान अंतर से पराजित किया।

प्राची टोकस (80 किग्रा से अधिक) ने रूस की ओसिपोवा मारिया के खिलाफ दबदबा बनाया जिससे रैफरी को पहले ही राउंड में मुकाबला रोकना पड़ा।

मेघा (80 किग्रा) ने भी चीनी ताइपे की सेंग एन चि के खिलाफ आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से जीत दर्ज की।

विन्नी (57 किग्रा), आकांक्षा (70 किग्रा) और श्रुष्टि (63 किग्रा) ने भी अपनी प्रतिद्वंद्वियों को 5-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह सुनिश्चित की।

विन्नी ने यूनान की कंतजारी ओरियाना को, आकांशा ने आयरलैंड की मैकडोनाघ मैरी को और श्रुष्टि ने कजाखस्तान की के एलीना को मात दी।

निशा (52 किग्रा) शुरूआती दबदबे के बावजूद जूझती नजर आयी लेकिन जल्द ही उन्होंने वापसी कर रूस की सिकस्टस डायना पर 4-1 की जीत हासिल की।

लड़कों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और रिंग में उतरे पांच में से चार मुक्केबाजों ने जीत दर्ज की।

हेवीवेट मुक्केबाज हार्दिक पंवार (80 किग्रा) और हेमंत सांगवान (80 किग्रा से अधिक) ने क्रमश: बेलारूस के आर आंद्रेई और अर्मेनिया के के टिग्रान पर 5-0 के सर्वसम्मत फैसले में जीत हासिल की।

जतिन (54 किग्रा) ने रूस के के पावेल को 4-1 से मात दी।

साहिल को रूस के के डी व्लादिमीर से कड़ी चुनौती मिली लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने 3-2 के विभाजित फैसले से पराजित किया।

नेहा (46 किग्रा), निधि (66 किग्रा), परी (50 किग्रा), कृतिका (75 किग्रा) और सिकंदर (48 किग्रा) ने अपना अभियान कांस्य पदक से समाप्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Eden Park Pitch Report: ऑकलैंड में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

Weather Forecast Today, March 20: दिल्ली में बढ़ी तपिश, मुंबई में उमस और चेन्नई में बारिश के आसार; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

\