जरुरी जानकारी | जून के निर्यात आंकड़ों में दिख सकती है आर्थिक क्षेत्र में सुधार की गति: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोविड-19 महामारी के कारण अप्रैल और मई में निर्यात में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज किये जाने के बाद अब इसमें सुधार आ रहा है और जून के आंकड़े में यह सुधार परिलक्षित हो सकता है।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोविड-19 महामारी के कारण अप्रैल और मई में निर्यात में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज किये जाने के बाद अब इसमें सुधार आ रहा है और जून के आंकड़े में यह सुधार परिलक्षित हो सकता है।

वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये निर्यात संवर्धन परिषदों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जून के आंकड़े में लाभ दिखेगा। सामानों का निर्यात पिछले साल की इसी माह की तुलना में 88 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

उन्होंने कहा कि विदेशों में ज्यादातर बाजारों में इतनी तेजी से सुधार देखने को नहीं मिला है। आयात अभी भी पीछे है।

गोयल ने कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में निर्यात को झटका लगा लेकिन अब अर्थव्यवस्था को खोलने और आर्थिक गतिविधियों के बढ़ने के साथ यह तेजी से रास्ते पर आ रहा है।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

व्यापार आंकड़ा 15 जुलाई को जारी किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अर्थव्यवस्था को खोलने के दूसरे चरण में और छूट दी गयी है, ऐसे में उम्मीद है कि चीजें आने वाले समय में और बेहतर होगी।

मंत्री ने उद्योगों से आयात पर अत्यधिक निर्भरता और कुछ क्षेत्रों तक सीमित रहने को लेकर सेचत किया। उन्होंने कहा कि इसके दीर्घकाल में गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

देश का निर्यात मई में 36.47 प्रतिशत घटकर 19.05 अरब डॉलर रह गया था। वहीं आयात 51 प्रतिशत घटकर 22.2 अरब डॉलर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\