देश की खबरें | 1 जून : नेपाल के शाही परिवार की नृशंस हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक जून भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी अपना एक अहम मुकाम रखता है। यह नरगिस का जन्म दिन है, जिन्हें हिन्दी सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है। फिल्म मदर इंडिया में मां के किरदार को उन्होंने जिस शिद्दत से जीया, अन्य फिल्मों में वह पत्नी और प्रेमिका के किरदार में भी उतनी ही सहज नजर आईं।

जियो

एक जून भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी अपना एक अहम मुकाम रखता है। यह नरगिस का जन्म दिन है, जिन्हें हिन्दी सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है। फिल्म मदर इंडिया में मां के किरदार को उन्होंने जिस शिद्दत से जीया, अन्य फिल्मों में वह पत्नी और प्रेमिका के किरदार में भी उतनी ही सहज नजर आईं।

देश दुनिया के इतिहास में एक जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | केरल में आज कोरोना के 61 नए मामले सामने आए : 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1819 : बंगाल में सेरमपुर कालेज की स्थापना।

यह भी पढ़े | Delhi Rains: दिल्ली-फरीदाबाद सीमा के बदरपुर क्षेत्र में जलभराव, देखें तस्वीर.

1835 : कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ने कामकाज शुरू किया।

1874 : ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग किया गया।

1929 : फिल्म 'मदर इंडिया' में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त का जन्म।

1930 : भारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डक्कन क्वीन को बॉम्बे वी टी और पुणे के बीच शुरू किया गया।

1955 : अस्पृश्यता :निरोधक: कानून अस्तित्व में आया।

1964 : नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे अब पैसा कहा जाने लगा।

1970: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन पर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया।

1979: रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ और घोषणा हुई और देश को नया नाम मिला जिम्बाब्वे।

1980 : टेड टर्नर के केबल न्यूज नेटवर्क :सीएनएन: ने 24 घंटे का समाचार प्रसारण शुरू किया।

1996 : एच डी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने।

1999 : मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व की तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज

1999 : अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।

2001 : नेपाल के शाही परिवार के नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह, उनकी पत्नी और शाही परिवार के कई अन्य सदस्यों की नृशंस हत्या, युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने।

2004 : इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर इराक के नये राष्ट्रपति बने।

2005 : अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।

2006 : चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव के पदचिह्न मिले।

2006 : ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार किया।

2014: नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत।

एकता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\