खेल की खबरें | जूलियस बेयर कप: एरिगैसी सेमीफाइनल में, प्रज्ञानानंद बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने एक अन्य किशोर खिलाड़ी क्रिस्टोफर यू को टाई ब्रेकर में हराकर शुक्रवार को यहां जूलियस बेयर जेनरेशन कप ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

न्यूयॉर्क, 23 सितंबर भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने एक अन्य किशोर खिलाड़ी क्रिस्टोफर यू को टाई ब्रेकर में हराकर शुक्रवार को यहां जूलियस बेयर जेनरेशन कप ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

भारत के ही एक अन्य खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंद हालांकि जर्मनी के विंसेंट कीमर से 1-3 से हारकर क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए।

क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के लेवोन आरोनियन को हराने वाले विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन सेमीफाइनल में कीमर का सामना करेंगे जबकि दूसरा सेमीफाइनल वियतनाम के लीम क्वांग ले और एरिगैसी के बीच खेला जाएगा।

उन्नीस वर्षीय एरिगैसी और 15 वर्षीय यू चार रैपिड बाजियों के बाद 2-2 से बराबरी पर थे। इसके बाद ब्लिट्ज टाईब्रेकर का सहारा लिया गया जिसमें एरिगैसी ने पहली बाजी जीती और फिर दूसरी बाजी ड्रॉ कराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

प्रज्ञानानंद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह पहली बाजी हार गए। इसके बाद अगली दो बाजियां ड्रॉ रही। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी को चौथी बाजी में हर हाल में जीत दर्ज करनी थी लेकिन वह उसे हार गए और इस तरह से क्वार्टर फाइनल से ही बाहर हो गए।

कार्लसन ने आरोनियन के खिलाफ पहली बाजी गंवाने के बावजूद अगली तीन बाजी जीत कर 3-1 से मुकाबला अपने नाम किया। लीम क्वांग ले ने एक अन्य मुकाबले में हैंस नीमन को 2.5-1.5 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू