जरुरी जानकारी | सेंसेक्स में एचडीएफसी की जगह लेगी जेएसडब्ल्यू स्टील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड 13 जुलाई से 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) का स्थान लेगी।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड 13 जुलाई से 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) का स्थान लेगी।

यह बदलाव एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी के विलय के बाद किया गया है।

एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि सेंसेक्स में एचडीएफसी की जगह जेएसडब्ल्यू स्टील लेगी।

एकीकरण के कारण अन्य बीएसई सूचकांकों में भी बदलाव होंगे।

एसएंडपी बीएसई 500 में, जेबीएम ऑटो कंपोनेंट्स लिमिटेड एचडीएफसी की जगह लेगा और एसएंडपी बीएसई 100 में आवास वित्त कंपनी के स्थान पर जोमैटो को शामिल किया जाएगा।

अन्य सूचकांकों में, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 50 में एचडीएफसी के स्थान पर आएगा।

एशिया इंडेक्स प्राइवेट लि. में दुनिया के सबसे बड़े वित्तीय बाजार सूचकांक प्रदाता एसएंडपी डाऊ जोन्स इंडेक्स और एशिया के सबसे पुराने शेयर बाजार बीएसई की संयुक्त भागीदारी है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को की गयी घोषणा के अनुसार 13 जुलाई से निफ्टी 50 में एचडीएफसी का स्थान एलटीआई माइंडट्री लि. लेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

West Bengal Assembly Election 2026: PM मोदी का TMC पर बड़ा आरोप, कहा- 15 साल में इस सरकार ने भय और भ्रष्टाचार से हर परिवार को किया भयभीत; VIDEO