जरुरी जानकारी | जेएसडब्ल्यू एनर्जी का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ मामूली बढ़कर 853 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेएसडब्ल्यू एनर्जी का सितंबर, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली बढ़त के साथ 853 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर जेएसडब्ल्यू एनर्जी का सितंबर, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली बढ़त के साथ 853 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, ‘‘सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ पिछले साल की समान अवधि के 850 करोड़ रुपये की तुलना में मामूली रूप से बढ़कर 853 करोड़ रुपये हो गया।’’

आलोच्य तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व दो प्रतिशत बढ़कर 3,459 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 3,387 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में एकीकृत शुद्ध संपत्ति और शुद्ध ऋण क्रमशः 27,970 करोड़ रुपये और 24,875 करोड़ रुपये रहा।

तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने 984 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया जो पिछले साल की समान अवधि के 863.8 करोड़ यूनिट से 14 प्रतिशत अधिक है।

पवन क्षमता में वृद्धि और तापीय एवं पनबिजली इकाइयों में उत्पादन बढ़ने से ऐसा हुआ है।

कंपनी ने कहा कि बीती तिमाही में 204 मेगावाट पवन क्षमता चालू की गई। इस तरह कुल स्थापित क्षमता 7.8 गीगावाट हो गई है।

जेएसडब्ल्यू एनर्जी का कुल नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन 14 प्रतिशत बढ़कर पांच अरब यूनिट हो गया। ऐसा पवन ऊर्जा उत्पादन में 37 प्रतिशत और पनबिजली उत्पादन में पांच प्रतिशत वृद्धि के कारण है।

इसका कुल ताप विद्युत उत्पादन 14 प्रतिशत बढ़कर 4.8 अरब यूनिट हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट