जरुरी जानकारी | जेएसडब्ल्यू एनर्जी की सालबोनी परियोजना पूंजीगत व्यय के मामले में सबसे प्रतिस्पर्धी: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेएसडब्ल्यू एनर्जी का पश्चिम बंगाल के सालबोनी में स्थित अत्याधुनिक तापीय बिजली संयंत्र प्रति मेगावाट पूंजीगत व्यय के लिहाज से नवस्थापित परियोजनाओं में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी होगा।

कोलकाता, 20 अप्रैल जेएसडब्ल्यू एनर्जी का पश्चिम बंगाल के सालबोनी में स्थित अत्याधुनिक तापीय बिजली संयंत्र प्रति मेगावाट पूंजीगत व्यय के लिहाज से नवस्थापित परियोजनाओं में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी होगा।

कंपनी के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इस 1,600 मेगावाट की परियोजना की स्थापना के लिए 16,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

कंपनी राज्य में और अधिक निवेश की योजना भी बना रही है, जिसमें पुरुलिया में 900-1,000 मेगावाट की पंप भंडारण परियोजना भी शामिल है। यह इसके 40 गीगावाट घंटे भंडारण क्षमता हासिल करने की योजना का हिस्सा है।

सालबोनी परियोजना में 800 मेगावाट की दो इकाइयां शामिल हैं। समूह के पास पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबोनी में एक सीमेंट पीसने की इकाई भी है।

जेएसडब्ल्यू एनर्जी के संयुक्त प्रबंध निदेशक शरद महेंद्र ने कहा, ''परियोजना की लागत 16,000 करोड़ रुपये है और यह कंपनी द्वारा नवस्थापित परियोजना में किगा गया सबसे बड़ा निवेश है। यह रणनीतिक महत्व भी रखता है।''

जेएसडब्ल्यू एनर्जी के निदेशक (वित्त) प्रीतेश विनय ने कहा कि इस परियोजना को 10 करोड़ रुपये प्रति मेगावाट की पूंजी लागत पर तैयार किया जा रहा है। इस तरह यह देश में हाल में घोषित अन्य परियोजनाओं की तुलना में सबसे अधिक लागत कुशल बिजली परियोजनाओं में से एक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड