देश की खबरें | करतारपुर गलियारे के रास्ते पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब की यात्रा बाढ़ के कारण स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में गुरदासपुर जिला प्रशासन ने रावी नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के मद्देनजर करतारपुर गलियारे के रास्ते पाकिस्तान में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब तक की यात्रा को बृहस्पतिवार को स्थगित कर दिया।

चंडीगढ़/गुरदासपुर (पंजाब), 20 जुलाई पंजाब में गुरदासपुर जिला प्रशासन ने रावी नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के मद्देनजर करतारपुर गलियारे के रास्ते पाकिस्तान में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब तक की यात्रा को बृहस्पतिवार को स्थगित कर दिया।

गुरदासपुर के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने तीर्थयात्रा दो दिन के लिए स्थगित करने की सिफारिश सरकार से की है।

उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

करतारपुर गलियारा पाकिस्तान में स्थित सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव की समाधि गुरुद्वारा दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक से जोड़ता है।

जम्मू की उझ नदी में बुधवार को 2.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद रावी नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

अग्रवाल का कहना है कि रावी नदी का जलस्तर बढ़ने के बावजूद करतारपुर गलियारे को कोई खतरा नहीं है।

उन्होंने फोन पर ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘हमने अगले दो दिन तक तीर्थयात्रा स्थगित करने की सिफारिश की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी