Pakistan: पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थक और सेना के आलोचक पत्रकार को गिरफ्तार किया गया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक और सेना के मुखर आलोचक माने जाने वाले एक प्रमुख टीवी पत्रकार को बृहस्पतिवार को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया जबकि गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही एक स्थानीय अदालत ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था.

इमरान खान (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद, 7 जुलाई : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक और सेना के मुखर आलोचक माने जाने वाले एक प्रमुख टीवी पत्रकार को बृहस्पतिवार को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया जबकि गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही एक स्थानीय अदालत ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था.

पंजाब की अटक जिला पुलिस ने हिंसा भड़काने और नफरत फैलाने के आरोप में पिछले महीने दर्ज एक मामले में मंगलवार की रात इस्लामाबाद के पास से इमरान रियाज खान को गिरफ्तार कर लिया था. उन्हें बुधवार को अटक शहर की अदालत में पेश किया गया और पुलिस ने जांच के लिए उनकी तीन दिन की हिरासत मांगी. जियो न्यूज की खबर के अनुसार सुनवाई तड़के तीन बजे तक चली और अंतत: अटक के न्यायिक मजिस्ट्रेट यासिर तनवीर ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. यह भी पढ़े : Maharashtra: ड्यूटी के दौरान महिला पुलिस कर्मी फिसलीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेने की मदद

यह फैसला दिन में सुनाया गया जिसमें रियाज को तत्काल रिहा करने आदेश दिया गया. स्थानीय अदालत से बड़ी राहत मिलने के बाद खान को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया. पत्रकार अपदस्थ प्रधानमंत्री खान के समर्थक हैं, और अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से खान को हटाने के बाद से शक्तिशाली सेना की आलोचना करते रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड