Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थक टेलीविजन पत्रकार रिहा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानंत्री इमरान खान के समर्थक एक टेलीविजन पत्रकार को उसे अगवा करने वालों ने रिहा कर दिया है, जिसके बाद वह मंगलवार को सुबह अपने घर लौट आए.

इमरान खान (Photo: ANI)

इस्लामाबाद, 30 मई: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानंत्री इमरान खान के समर्थक एक टेलीविजन पत्रकार को उसे अगवा करने वालों ने रिहा कर दिया है, जिसके बाद वह मंगलवार को सुबह अपने घर लौट आए. पिछले सप्ताह लापता हुए पत्रकार सामी इब्राहिम के परिवार और उसके नियोक्ता ने यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें: Pakistan: संयुक्त जांच दल ने जिन्ना हाउस पर हमला मामले में इमरान खान को किया तलब

सामी इब्राहिम के भाई अली रजा ने ट्वीट करके तथा ‘बोल टीवी’ ने अपनी खबर में उनकी रिहाई की पुष्टि की. इब्राहिम के परिवार तथा बोल टीवी ने बताया कि वह इस्लामाबाद में काम के बाद घर लौट रहे थे तभी चार वाहनों में सवार आठ लोगों ने उनकी कार को बीच में रोका और उन्हें अपने साथ ले गए थे.

पत्रकार को अगवा करने की अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें देश की सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा था. इन एजेंसियों पर पत्रकारों को अगवा करने, प्रताड़ित करने तथा यातना देने के आरोप लगते रहे हैं.

इब्राहिम सार्वजनिक तौर पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार का विरोध करते रहे हैं। इमरान के समर्थक एक अन्य टीवी पत्रकार इमरान रियाज इस माह की शुरुआत से लापता हैं और अभी तक उन्हें रिहा नहीं किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Match Scorecard: दुबई में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 131 रनों का लक्ष्य रखा, फातिमा सना ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Live Score Update: दुबई में श्रीलंका महिला और पाकिस्तान महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SL W vs PAK W 2nd Semi Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में श्रीलंका महिला की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश बनेगी विलेन या वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे अपना पहला होम इंटरनेशनल मैच? जानें मौसम और पिच का हाल