देश की खबरें | पत्रकार की आत्महत्या मामले की जांच की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मान्यता प्राप्त पत्रकारों के एक संगठन ने 37 वर्षीय पत्रकार की मृत्यु के मामले की न्यायिक जांच की मंगलवार को मांग की जिनका यहां एम्स ट्रॉमा सेंटर में कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा था। पत्रकार ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कथित रूप से छलांग लगा दी थी।

नयी दिल्ली, सात जुलाई मान्यता प्राप्त पत्रकारों के एक संगठन ने 37 वर्षीय पत्रकार की मृत्यु के मामले की न्यायिक जांच की मंगलवार को मांग की जिनका यहां एम्स ट्रॉमा सेंटर में कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा था। पत्रकार ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कथित रूप से छलांग लगा दी थी।

मान्यता प्राप्त पत्रकारों के संगठन ‘प्रेस एसोसिएशन’ ने एक बयान में सरकार से यह भी अपील की कि वह मृत पत्रकार के परिजन को संकट की इस घड़ी में मदद के लिए धनराशि जारी करे।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 5134 मामले पाए गए, 224 की मौत: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पत्रकार तरुण सिसोदिया एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के लिए काम करते थे और अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ उत्तरपूर्व दिल्ली के भजनपुरा में रहते थे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपश्चिम) देवेंद्र आर्य ने कहा कि सिसोदिया ने सोमवार को ट्रॉमा सेंटर की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

यह भी पढ़े | SSC CGL Tier-I Final Answer Keys 2019: फाइनल आंसर Keys और प्रश्न पत्र जल्द ही ssc.nic.in हो सकतें हैं जारी.

पुलिस ने बताया कि उसने तहकीकात की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अस्पताल प्राधिकारियों ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सकों ने बताया कि पत्रकार को बचाने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। ट्रॉमा सेंटर अभी कोविड-19 इकाई के रूप में काम कर रहा है।

‘प्रेस एसोसिएशन’ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और सूचना एवं प्रसारण मंत्री जावड़ेकर को लिखे पत्रों में घटना की न्यायिक जांच की मांग की जिससे सच्चाई सामने आ सके।

घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने एम्स निदेशक को मामले की जांच के लिए एक पैनल गठित करने के लिए कहा था।

उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘मैंने एम्स निदेशक को घटना की आधिकारिक जांच के लिए तत्काल एक समिति गठित करने का आदेश दिया था जिसके बाद एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर दिया गया है और समिति 48 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।’’

प्रेस एसोसिएशन ने कहा कि सरकार ने एम्स के विभागों के प्रमुखों वाली जिस समिति का आदेश दिया है वह संभव है कि उचित नहीं हो क्योंकि घटना संस्थान में हुई है।

उसने कहा कि सिसोदिया के परिवार में पत्नी और दो पुत्रियां हैं और पूरा परिवार उन पर ही आर्थिक रूप से निर्भर था।

बयान में कहा गया है कि सरकार को मृतक के निकट परिजन के लिए धनराशि जारी करनी चाहिए।

प्रेस ऐसोसिएशन ने पूर्व में केंद्र से पत्रकारों के लिए 50 लाख रुपये का बीमा कवर देने का आग्रह किया था जो अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों की तरह कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू