देश की खबरें | असम के धेमाजी में हमले में पत्रकार घायल, मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस कर रही है मामले की जांच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के धेमाजी जिले में पंचायत चुनाव से संबंधित समाचारों का संकलन करते समय भीड़ द्वारा कथित तौर पर हमला किये जाने से एक पत्रकार घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, पांच जुलाई असम के धेमाजी जिले में पंचायत चुनाव से संबंधित समाचारों का संकलन करते समय भीड़ द्वारा कथित तौर पर हमला किये जाने से एक पत्रकार घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि असमिया समाचार चैनल के पत्रकार मधुरज्य सैकिया पर शुक्रवार को डिमो पाथर में 25 से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

सिलापाथर थाने में दर्ज शिकायत में सैकिया ने आरोप लगाया है कि उन पर हुए हमले के पीछे एक स्थानीय संगठन के नेताओं का हाथ है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सैकिया का डिब्रूगढ़ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस बीच, ताकम मिसिंग पोरिन केबांग (मिसिंग छात्र संघ-टीएमपीके) ने पत्रकार के आरोपों को खारिज कर दिया है।

फेसबुक पर पोस्ट में टीएमपीके अध्यक्ष तिलक डोले ने दावा किया कि न तो उनका और न ही उनके संगठन के किसी सदस्य का इस घटना से कोई संबंध है।

घटना के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि दोषियों को ढूंढना और उन्हें गिरफ्तार करना पुलिस का काम है।

एक सप्ताह के भीतर राज्य में पत्रकारों पर यह दूसरा ऐसा हमला है। स्थानीय टीवी पत्रकार बिमलज्योति नाथ और उनके सहयोगी पर 29 जून को ढेकियाजुली में हमला किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\