देश की खबरें | भारत और नेपाल के बीच सोमावर से पिथौरागढ़ में होगा संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच सोमवार से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का 15वां संस्करण आयोजित होगा।

नयी दिल्ली, 17 सितंबर भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच सोमवार से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का 15वां संस्करण आयोजित होगा।

रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। अभ्यास में आतंकवाद रोधी अभियानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस अभ्यास का पिछला संस्करण नेपाल में रूपेनडेही जिले के सालिजहांडी में 2019 में तीन से 16 दिसंबर तक हुआ था।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस साल के अभ्यास के दौरान भारतीय सेना की एक इन्फैंट्री बटालियन और इतनी ही संख्या में नेपाल के सैनिकों का दल अपने-अपने देशों में लंबी अवधि तक चलाए गए आतंकवाद रोधी अभियानों के अनुभव साझा करेंगे।

इसमें कहा गया कि अभ्यास के तहत दोनों सेनाएं एक-दूसरे के अस्त्र-शस्त्रों, उपकरणों, तकनीकों और पर्वतीय क्षेत्रों में आतंकवाद रोधी कार्यों संबंधी प्रक्रियाओं के बारे में अवगत होंगी।

मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त अभ्यास 48 घंटे तक चलेगा तथा इससे द्विपक्षीय संबंधों एवं दोनों देशों के बीच पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने में और मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड