विदेश की खबरें | अमेरिका और द. कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू, उत्तर कोरिया ने इसे हमले का पूर्वाभ्यास करार दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इसके मद्देनजर उत्तर कोरिया ने एक बार फिर दोनों मित्र राष्ट्रों पर आरोप लगाया है कि वे हमले तैयारी के तहत पूर्वाभ्यास कर रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इसके मद्देनजर उत्तर कोरिया ने एक बार फिर दोनों मित्र राष्ट्रों पर आरोप लगाया है कि वे हमले तैयारी के तहत पूर्वाभ्यास कर रहे हैं।

यह वार्षिक ग्रीष्मकालीन अभ्यास कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव के बीच हो रहा है। उत्तर कोरिया के हथियारों का प्रदर्शन करने के जवाब में जैसे को तैसा की तर्ज पर अमेरिका-दक्षिण कोरिया ने संयुक्त सैन्य अभ्यास तेज कर दिया है।

यह अभ्यास उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के एक बयान जारी करने के कुछ घंटों बाद शुरू हुआ। बयान में उत्तर कोरिया ने दोहराया कि इस तरह के अभ्यास ‘‘आक्रामकता के लिए उकसाने वाले युद्धाभ्यास हैं।’’

संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपने संयुक्त अभ्यासों को रक्षात्मक प्रकृति का बताया और उत्तर कोरिया के उभरते खतरों से निपटने के लिए हाल के वर्षों में दोनों देशों ने अपने प्रशिक्षण का विस्तार और उन्नयन किया है।

अमेरिका और दक्षिण कोरियाई सेनाओं ने उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय के बयान पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

‘उल्ची फ्रीडम शील्ड अभ्यास’ 29 अगस्त तक चलेगा जो 11 दिवसीय होगा। इसके तहत ‘कंप्यूटर-सिम्युलेटेड वार गेम’ और ‘लाइव-फायर’ अभ्यास सहित 40 से अधिक प्रकार के अभ्यास किये जाएंगे।

इस अभ्यास में लगभग 19 हजार दक्षिण कोरियाई सैन्यकर्मी हिस्सा लेंगे, लेकिन अमेरिका ने अभ्यास में भाग लेने वाले अपने सैनिकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।

(एपी)

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी