खेल की खबरें | लाहिड़ी बारबासोल चैंपियनशिप में संयुक्त 10वें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक की तैयारियों में लगे भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने बारबासोल चैंपियनशिप में पांच अंडर 67 का कार्ड खेलकर 2022 के लिये पीजीए टूर कार्ड हासिल करने के अपने प्रयासों को मजबूती प्रदान की।

निकलसविले (अमेरिका), 17 जुलाई ओलंपिक की तैयारियों में लगे भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने बारबासोल चैंपियनशिप में पांच अंडर 67 का कार्ड खेलकर 2022 के लिये पीजीए टूर कार्ड हासिल करने के अपने प्रयासों को मजबूती प्रदान की।

पहले दौर के आखिर में डबल बोगी करने वाले लाहिड़ी ने दूसरे दौर के अंतिम होल में 28 फुट से बर्डी जमायी। इस 34 वर्षीय गोल्फर का दो दिन का योग नौ अंडर 135 है और वह संयुक्त 10वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

लाहिड़ी शीर्ष पर चल रहे जेटी पोस्टन से चार शॉट पीछे है। पोस्टन ने छह अंडर 66 का कार्ड खेला और उनका दो दिन का योग 13 अंडर 131 है।

लाहिड़ी ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में अच्छा खेल रहा हूं। मैंने कल और आज दोनों दिन अच्छा खेल दिखाया। दुर्भाग्य से कल मेरा अंत अच्छा नहीं रहा लेकिन मुझे लगता है कि मैं सही दिशा में आगे बढ़ रहा हूं। ’’

यह भारतीय गोल्फर अगले सप्ताह तोक्यो ओलंपिक में भाग लेगा जिसके कारण वह 3एम ओपन में भाग नहीं ले पाएगा। लाहिड़ी को फेडएक्स कप तालिका में शीर्ष 125 में जगह बनाने के लिये बारकुडा चैंपियनशिप और विंडहैम चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

इससे उन्हें पीजीए टूर के अगले सत्र के लिये कार्ड हासिल करने में भी मदद मिलेगी। लाहिड़ी 2016 से पीजीए टूर में खेल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड