PAK vs CAN T20 World Cup 2024: कनाडा ने पाकिस्तान को दिया 107 रन का लक्ष्य, ऐरोन जॉनसन ने खेली अर्धशतकिय पारी

सलामी बल्लेबाज आरोन जॉनसन (52 रन) के अर्धशतक के बावजूद कनाडा की टीम पाकिस्तान के गेंदबाजों खिलाफ मंगलवार को यहां आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में 20 ओवर में सात विकेट पर 106 रन ही बना सकी

कनाडा (Photo Credits: Twitter)

PAK vs CAN T20 World Cup 2024: न्यूयॉर्क, 11 जून सलामी बल्लेबाज आरोन जॉनसन (52 रन) के अर्धशतक के बावजूद कनाडा की टीम पाकिस्तान के गेंदबाजों खिलाफ मंगलवार को यहां आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में 20 ओवर में सात विकेट पर 106 रन ही बना सकी. विकेट पर कभी कभार असमान उछाल देखने को मिला जिसके कारण कनाडा के बाकी बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा. केवल जॉनसन ही संभलकर खेलते हुए 44 गेंद में 52 रन बना सके. उनकी पारी में चार छक्के और इतने ही चौके शामिल थे. पाकिस्तान के गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाये. मोहम्मद आमिर ने चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट झटककर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया. हारिस राऊफ ने 26 रन देकर दो विकेट प्राप्त किये जबकि शाहीन शाह अफरीदी (21 रन देकर एक विकेट) और नसीम शाह (24 रन देकर एक विकेट) ने खराब शुरुआत के बाद अच्छी गेंदबाजी की. यह भी पढ़ें: कनाडा के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच से पहले सौवें T20I मैच पूरे करने पर कप्तान बाबर आज़म ने दी मोहम्मद रिज़वान को स्मारिका, देखें वीडियो

पाकिस्तानी गेंदबाजों को सिर्फ जॉनसन ने परेशान किया जिन्होंने हर मौके का फायदा उठाते हुए आक्रमण किया. उन्होंने मैदान पर लगाये गये अपने शॉट से सभी का ध्यान खींचा, हालांकि इस दौरान वह सही टाइमिंग नहीं करने के बावजूद गेंद को सीमारेखा के पार कराने में सफल रहे. पर अर्धशतक पूरा करने के कुछ ही समय बाद वह नसीम शाह के खिलाफ चूक गये और विकेट गंवा बैठे.

जब वह आउट हुए तो स्कोर 73 रन था और टीम पर इससे कम या फिर पूरी टीम के आउट होने का खतरा मंडरा रहा था.

लेकिन कप्तान साद बिन जफर (10) और कलीम सना (नाबाद 13) ने अपनी टीम को 100 रन के पार पहुंचाया. पाकिस्तान पर दबाव दिख रहा था जब उनके मुख्य गेंदबाज अफरीदी ने पारी की पहली दो गेंद फुल टॉस फेंकी जिन्हें जॉनसन ने चौके के लिए भेज दिया. जॉनसन ने फिर नसीम की दूर जाती हुई गेंद को ऊपर उड़ाकर तीसरा चौका लगाया.

पाकिस्तान को पहला विकेट तब मिला जब आमिर की पहली गेंद पर चौका लगाने के बाद नवनीत धालीवाल क्लीन बोल्ड हो गये. शाहीन ने फिर परगट सिंह (2) को फखर जमां के हाथों कैच आउट कराया, जिससे पाकिस्तान ने पावरप्ले के अंत तक वापसी की. इमाद वसीम ने फिर कवर से सीधा हिट लगाकर नॉन-स्ट्राइकर छोर पर बहुत दूर खड़े निकोलस किरटन (01) को आउट किया। इससे जॉनसन पर और दबाव बढ़ गया.

हारिस राऊफ ने 10वें ओवर में दो विकेट झटके और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट भी पूरे किये। उन्होंने श्रेयस मोव्वा (02) को विकेट के पीछे कैच कराया और रविंदरपाल सिंह (00) को पहली स्लिप में कैच कराया. कनाडा का स्कोर 54 रन पर पांच विकेट हो गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स