जरुरी जानकारी | जॉनसन एंड जॉनसन दो कंपनियों में बंटेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नयी उपभोक्ता स्वास्थ्य कंपनी में न्यूट्रोजेना, एवीनो, टाइलेनॉल, लिस्टरीन, जॉनसन और बैंड-एड सहित कई ब्रांडों के उत्पादों को रखा जाएगा।
नयी उपभोक्ता स्वास्थ्य कंपनी में न्यूट्रोजेना, एवीनो, टाइलेनॉल, लिस्टरीन, जॉनसन और बैंड-एड सहित कई ब्रांडों के उत्पादों को रखा जाएगा।
इससे साल में लगभग 15 अरब डॉलर का राजस्व उत्पन्न होने की उम्मीद है। नई कंपनी के लिए अभी नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलेक्स गोर्स्की ने एक बयान में कहा, ‘‘एक व्यापक समीक्षा के बाद, बोर्ड और प्रबंधन टीम का मानना है कि उपभोक्ता स्वास्थ्य व्यवसाय का नियोजित पृथक्करण रोगियों, उपभोक्ताओं और स्वास्थ्य पेशेवरों की सेवा करने के हमारे प्रयासों में तेजी लाने, हमारी प्रतिभाशाली वैश्विक टीम के लिए अवसर पैदा करने, प्रगति हासिल करने और सबसे महत्वपूर्ण, दुनिया भर के लोगों के लिए स्वास्थ्य देखभाल के परिणामों में सुधार लाने का सबसे अच्छा तरीका है।’’
जॉनसन एंड जॉनसन को उम्मीद है कि कंपनी बोर्ड द्वारा अनुमोदित होने पर अगले दो वर्षों में कंपनी का विभाजन हो जाएगा।
इस घोषणा के कुछ ही दिन पहले जनरल इलेक्ट्रिक ने कहा था कि वह इसे तीन अलग-अलग कंपनियों में विभाजित होने की योजना बना रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)