विदेश की खबरें | ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय में पार्टी के मामले में जॉनसन ने माफी मांगी, जांच का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पिछले साल कोविड-19 महामारी के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान उनके कार्यालय में कर्मचारियों के पार्टी करने का वीडियो सामने आने के बाद माफी मांगी है।

लंदन, आठ दिसंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पिछले साल कोविड-19 महामारी के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान उनके कार्यालय में कर्मचारियों के पार्टी करने का वीडियो सामने आने के बाद माफी मांगी है।

‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में प्रधानमंत्री के साप्ताहिक प्रश्न काल में जॉनसन ने माफी से शुरुआत की और कहा कि कैबिनेट सचिव साइमन केस वीडियो में सामने आए तथ्यों की जांच करेंगे। हालांकि जॉनसन ने कहा कि उस वक्त लॉकडाउन के नियमों का किसी भी तरह उल्लंघन नहीं किया गया।

जॉनसन ने वीडियो का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मैं भी गुस्से में था और देश को नीचा दिखाने वाले इस अपराध के लिए मैं बिना शर्त माफी मांगता हूं। जब से आरोप लगाए गए मैंने बार-बार आश्वस्त किया है कि कोई पार्टी नहीं हुई थी और नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया। कैबिनेट सचिव को सभी तथ्यों पर गौर करने को कहा गया है और अगर किसी ने नियमों का तोड़ा तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।’’

विपक्षी दल लेबर पार्टी के नेता केर स्टार्मर ने भी प्रधानमंत्री के खिलाफ कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘‘लाखों लोग अब सोचते हैं कि प्रधानमंत्री उन्हें बेवकूफ बना रहे हैं और उनसे झूठ बोला गया।’’

‘आईटीवी’ पर वीडियो के फुटेज प्रसारित किए गए। वीडियो से ऐसा प्रतीत हुआ कि महामारी के संबंध में सरकार की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन का अभ्यास किया जा रहा था। एक वीडियो में प्रधानमंत्री की तत्कालीन आधिकारिक प्रवक्ता एलेग्रा स्टार्टन प्रधानमंत्री के डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय में अवैध रूप से आयोजित पार्टी का मजाक बनाते हुए नजर आईं। इस वीडियो में पत्रकार बना एक व्यक्ति स्टार्टन से पूछता है कि ट्विटर पर ऐसी खबरें आई हैं कि डाउनिंग स्ट्रीट में शुक्रवार की रात क्रिसमस की पार्टी आयोजित की गई, क्या आप इसकी पुष्टि करेंगी।

इस पर स्टार्टन ने हंसते हुए कहा, ‘‘मैं घर गई थी’’ और बाद में मजाकिया लहजे में कहती हैं कि यह ‘‘कारोबारी बैठक थी...और इसमें सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ। स्टार्टन अब ‘सीओपी 26’ के लिए प्रधानमंत्री की प्रवक्ता हैं। कार्यालय में क्रिसमस पार्टी के बाद स्टार्टन का यह वीडियो 22 दिसंबर 2020 का है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\