विदेश की खबरें | जॉनसन ने लॉकडाउन में पार्टी में शामिल होने के मामले में संसद में माफी मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मई 2020 में देश में कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान अपने डाउनिंग हाउस आवास के गार्डन में पार्टी की खबरों को लेकर बढ़ती नाराजगी के बीच बुधवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में माफी मांगी है।

लंदन, 12 जनवरी ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मई 2020 में देश में कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान अपने डाउनिंग हाउस आवास के गार्डन में पार्टी की खबरों को लेकर बढ़ती नाराजगी के बीच बुधवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में माफी मांगी है।

प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के गार्डन में आयोजित पार्टी के लिए ईमेल से भेजे गये निमंत्रण-पत्र के मीडिया में आने के बाद से जॉनसन पर विपक्षी लेबर पार्टी के साथ ही उनकी अपनी कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों की ओर से भी अत्यंत दबाव है।

उन्होंने इस मामले में खेद जताते हुए पहली बार माना कि वह पार्टी में शामिल हुए थे। जॉनसन ने कहा कि उन्हें लगता था कि यह आयोजन उनके कामकाज से संबंधित आयोजनों के दायरे में है।

प्रधानमंत्री के साप्ताहिक प्रश्न सत्र से पहले संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में अपने बयान में जॉनसन ने कहा, ‘‘मैं माफी मांगना चाहता हूं। मुझे पता है कि इस देश में लाखों लोगों ने पिछले 18 महीने में असाधारण कुर्बानियां दी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता है कि वे मुझे और मेरी अगुवाई वाली सरकार को लेकर क्या महसूस करते हैं जब वे सोचते हैं कि नियम बनाने वाले लोग ही डाउनिंग स्ट्रीट में नियमों का सही से पालन नहीं कर रहे हैं। मैं मौजूदा जांच के परिणामों को लेकर पूर्वानुमान नहीं व्यक्त कर सकता, लेकिन मुझे यह अच्छी तरह समझ में आया है कि हमने कुछ चीजों को सही से नहीं लिया और मुझे जिम्मेदारी लेनी चाहिए।’’

उन्होंने अपने कर्मियों को ‘शुक्रिया अदा करने के लिए’ आयोजित गार्डन पार्टी में अपनी मौजूदगी का ब्योरा दिया।

जॉनसन ने संसद से सरकार के लोगों द्वारा लॉकडाउन के नियमों को तोड़े जाने के मामलों में चल रही जांच के नतीजों का इंतजार करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह कामकाज से जुड़ा आयोजन था। दूर का सोचते हुए मुझे वहां मौजूद सभी को वापस भेज देना चाहिए। मुझे उन्हें शुक्रिया अदा करने का कोई और तरीका सोचना चाहिए था।’’

विपक्षी खेमे की ओर से लेबर पार्टी नेता कीर स्टार्मर ने जॉनसन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘‘उनका (जॉनसन का) यह बचाव कितना हास्यास्पद है कि उन्हें यह पता ही नहीं था कि वह पार्टी में थे। यह दरअसल ब्रिटिश जनता का मजाक है।’’

उन्होंने पूछा, ‘‘जब पूरे देश में लॉकडाउन था, वह डाउनिंग स्ट्रीट में पार्टी कर रहे थे। अब क्या वह उचित कदम उठाते हुए इस्तीफा देंगे।’’

इस दौरान संसद सदस्यों ने प्रधानमंत्री की माफी के कदम को ‘काफी कम और काफी देरी से’ उठाया गया बताया जिसके कारण प्रधानमंत्री को बार-बार अफसोस जताना पड़ा।

जॉनसन ने कहा, ‘‘मैं इस बात को दोहराना चाहता हूं कि मैंने इसे कामकाज से जुड़ा आयोजन समझा था और मुझे बहुत अफसोस है कि उस शाम को हमने चीजों को अलग तरह से नहीं देखा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जिम्मेदारी लेता हूं और माफी मांगता हूं। लेकिन जहां तक उनके (स्टार्मर के) राजनीतिक रुख की बात है तो मुझे लगता है कि उन्हें जांच के परिणामों को लेकर अनुमान नहीं जताना चाहिए।’’

ब्रिटेन के वरिष्ठ लोक सेवक सुए ग्रे इस मामले की जांच कर रहे हैं जो डाउनिंग स्ट्रीट अन्य सरकारी हलकों में लॉकडाउन के इस तरह के कथित उल्लंघनों के मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड