Jodhpur: पुलिस कर्मी के बेटे ने कार से कई वाहनों में टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत

जोधपुर में एक कार ने कई वाहनों को कथित रूप से टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. घटना बृहस्पतिवार देर रात चौपासनी रोड पर हुई. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सदाकत अली के रूप में हुई है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

जोधपुर (राजस्थान), 15 अक्टूबर : जोधपुर में एक कार ने कई वाहनों को कथित रूप से टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. घटना बृहस्पतिवार देर रात चौपासनी रोड पर हुई. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सदाकत अली के रूप में हुई है. व्यक्ति सड़क किनारे खड़े स्कूटी पर बैठा था. उन्होंने बताया कि कार कथित तौर पर एक पुलिस निरीक्षक का बेटा चला रहा था. पुलिस के मुताबिक जैद अली (18) ने अपने पड़ोसी से कार मांगी थी और अपने दो दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर गया था. उन्होंने बताया कि घर वापस आते समय तेज गति के कारण कार एक निजी अस्पताल के पास स्पीड ब्रेकर से टकराई जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘संतुलन खो चुकी कार ने पहले सड़क किनारे एक दुकानदार, फिर एक स्कूटर और अंत में एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. एक व्यक्ति की पहचान सदाकत अली के रूप में हुई, जो दुकानदार के पास एक स्कूटर पर बैठा था, उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, हादसे में दो अन्य बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.’’ यह भी पढ़ें : Maharashtra: आरटीआई के जवाबों के अनुसार महाराष्ट्र के विपक्षी नेता देवेंद्र फडणवीस ने 22 महीने में लिखे 231 पत्र

हादसा इतना जोरदार था कि वाहनों के कलपुर्जे टूटकर इधर-उधर बिखर गए. जैद की कथित तौर पर राहगीरों और पीड़ितों के परिवार के सदस्यों ने पिटाई की. घटना की जानकारी होने पर जैद के पिता पुलिस निरीक्षक जुल्फिकार अली मौके पर पहुंचे और उग्र भीड़ से अपने बेटे को बचाया. प्रताप नगर के सहायक पुलिस आयुक्त नीरज शर्मा ने बताया कि कार में सवार तीन लोगों की चिकित्सकीय जांच की गई है और वाहन कौन चला रहा था, यह पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश