देश की खबरें | जेएनयू की तेजस कैंटीन में नजर आया ‘कोबरा’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में तेजस कैंटीन के अंदर एक गैस सिलेंडर के पास चार फुट का जहरीला कोबरा सांप पाया गया। एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में तेजस कैंटीन के अंदर एक गैस सिलेंडर के पास चार फुट का जहरीला कोबरा सांप पाया गया। एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

वन्यजीव के लिए समर्पित संगठन ‘वाइल्डलाइफ एसओएस’ ने एक बयान कहा कि उसकी टीम ने बिना किसी नुकसान के सांप को वहां से सुरक्षित पकड़ लिया।

दिन में सिलेंडर के बगल में एक कोने में इस सांप को कुंडली मारे बैठे देखा गया। कैंटीन के कर्मचारियों ने तुरंत उस जगह को खाली कर दिया और ‘वाइल्डलाइफ एसओएस’ की आपातकालीन हेल्पलाइन पर संपर्क किया।

बयान के मुताबिक वाइल्डलाइफ एसओएस के एक प्रशिक्षित बचावकर्मी ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला।

बयान के अनुसार उसके बाद, सांप को स्वास्थ्य जांच के लिए एनजीओ के ट्रांजिट केंद्र में ले जाया गया और बाद में उसे उसके प्राकृतिक पर्यावास में छोड़ दिया गया।

वाइल्डलाइफ एसओएस की संचार निदेशक सुविधा भटनागर ने कहा, ‘‘संजय वन से जेएनयू की निकटता को देखते हुए, इस तरह के दृश्य दुर्लभ नहीं हैं, खासकर मानसून के दौरान।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\