देश की खबरें | एमफिल, एमटेक के चौथे सेमेस्टर और एमबीए के अंतिम सेमेस्टर के छात्रों के लिये खुला जेएनयू कैंपस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एमफिल तथा एमटेक के चौथे सेमेस्टर और एमबीए के अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को ‘अनलॉक’ के सातवें चरण के तहत विश्वविद्यालय परिसर आने की सोमवार को अनुमति दे दी गई।

नयी दिल्ली, एक फरवरी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एमफिल तथा एमटेक के चौथे सेमेस्टर और एमबीए के अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को ‘अनलॉक’ के सातवें चरण के तहत विश्वविद्यालय परिसर आने की सोमवार को अनुमति दे दी गई।

विश्वविद्यालय के बीआर आंबेडकर केन्द्रीय पुस्तकालय ने भी आंशिक रूप से सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जो छात्र प्रयोगशालाएं इस्तेमाल करना चाहते हैं और 30 जून से पहले अपने शोध (डिजर्टेशन) या लेख विवरण (थीसीस) जमा कराना चाहते हैं उन्हें कैंपस में आने की अनुमति है।

बीआर आंबेडकर केन्द्रीय पुस्तकालय ने छात्रों, स्कॉलरों, और संकाय सदस्यों को पुस्तकालय से किताबें हासिल करने की अनुमित दे दी है। अभी इस सुविधा का लाभ पुस्तकालय अध्यक्ष को ईमेल भेजने के 24 घंटे बाद ही उठाया जा सकेगा।

पुस्तकें ग्रहण करने के लिये एक समय में केवल पांच छात्रों को ही पुस्तकालय में प्रवेश की अनुमति होगी जबकि अध्ययन कक्ष, किताबों की अलमारियां इत्यादि अगले आदेश तक बंद रहेंगी।

पुस्तकालय ने छात्रों और अन्य लोगों को कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिये कहा है, ऐसा नहीं करने पर ''पुस्तकालय सुविधाओं को वापस लेकर दंडित किया जा सकता है।''

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि चाय, नाश्ता और खान-पान का सामान उपलब्ध कराने वाली अधिकृत दुकानों, रिहायशी इलाकों के बाजारों, ताप्ति, पश्चिमाबाद और पूर्वांचल कॉम्प्लेक्स को तत्काल प्रभाव से खोल दिया गया है। कैंपस के अंदर के ढाबे और कैंटीन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस