देश की खबरें | झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन ने गरीबों का पैसा लूटा: चिराग ने आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर अपने राजनीतिक हित की पूर्ति के लिए गरीबों का पैसा लूटने का रविवार को आरोप लगाया।

पलामू (झारखंड), 10 नवंबर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर अपने राजनीतिक हित की पूर्ति के लिए गरीबों का पैसा लूटने का रविवार को आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के शासन के तहत महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

पासवान झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कमलेश कुमार सिंह के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने दावा किया, ‘‘झामुमो-कांग्रेस सरकार ने झारखंड को खतरे में डाल दिया है और गठबंधन ने राज्य के गरीब लोगों का पैसा लूटा है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने युवाओं को पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन उन्हें धोखा दिया।

पासवान ने कहा, ‘‘झारखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। लूट और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। झारखंड को इससे निजात दिलाने के लिए यहां भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\