ताजा खबरें | झामुमो नीत गठबंधन ने भ्रष्टाचार के कारण झारखंड की छवि खराब की: केंद्रीय मंत्री

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने 'भ्रष्टाचार में रिकॉर्ड' बनाकर राज्य की छवि खराब कर दी है।

जमशेदपुर, 23 मई केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने 'भ्रष्टाचार में रिकॉर्ड' बनाकर राज्य की छवि खराब कर दी है।

तेली ने यह भी दावा किया कि झारखंड सरकार के पास अपने कार्यकाल के दौरान दिखाने के लिए 'वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत से खनिजों की लूट' के अलावा और कोई भी उपलब्धि नहीं है।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री ने एक विज्ञप्ति में कहा, ''झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने अत्यधिक भ्रष्टाचार करके राज्य की छवि धूमिल की है।''

केंद्रीय मंत्री ने ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) की आलोचना करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल नेताओं के खिलाफ नरेन्द्र मोदी सरकार की कार्रवाई के कारण विपक्षी दल बड़ी घोषणाएं और वादे कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ''मोदी का कुशल नेतृत्व, उनकी नीतियां और उपलब्धियों के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट पर जीत हासिल होगी।''

मंत्री ने यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने के प्रस्ताव पर केंद्र को राज्य सरकारों से समर्थन नहीं मिल रहा है।

तेली ने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एकरूपता लाने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाना चाहते हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\