देश की खबरें | झामुमो गठबंधन सरकार ने झारखंड में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं: सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को दावा किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार ने राज्य में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं और अधिकारी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अब हर गांव का दौरा करते हैं।

खरसावां (झारखंड), नौ नवंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को दावा किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार ने राज्य में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं और अधिकारी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अब हर गांव का दौरा करते हैं।

सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक दशरथ गगराई के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब हमने 2019 में सरकार बनाई तो हमने तय किया कि हमारी सरकार राज्य मुख्यालय रांची से नहीं, गांवों से चलेगी।’’

सोरेन ने अपनी सरकार के ‘‘आपकी सरकार, आपके द्वार’’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि अब सरकारी अधिकारी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर पंचायत और गांव का दौरा करते हैं।

उन्होंने कहा कि दूरदराज के गांवों में ऐसे कई लोग थे जो अपने खंड विकास अधिकारी या सर्किल अधिकारी, उपायुक्त या पुलिस अधीक्षक के बारे में नहीं जानते थे।

सोरेन ने कहा, ‘‘हमने हर गांव में अधिकारियों को भेजा और परिणाम बहुत संतोषजनक रहे।’’

सोरेन ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पिछली सरकार के दौरान केवल कुछ लोगों को ही वृद्धावस्था पेंशन या विधवा पेंशन मिल रही थी और जब यह बात हमारे संज्ञान में आई तो ‘‘हमने एक कानून बनाया और सभी वृद्धों एवं विधवाओं को पेंशन देना शुरू कर दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछली सरकारों की योजनाएं केवल कागजी थीं। हम लोगों की जरूरतों को समझने के लिए गांवों में गए और अब लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।’’

उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनाव में झामुमो को वोट देने की अपील की ताकि उनकी गठबंधन सरकार का ‘‘अच्छा काम’’ जारी रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\