देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर : तीन में से दो जिला विकास परिषदों का अध्यक्ष पद जेकेएपी को, एक पीएजीडी को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रशासित प्रदेश में शनिवार को हुए तीन जिला विकास परिषदों के अध्यक्ष पद के चुनाव में दो पद पूर्व वित्त मंत्री अल्ताफ बुखारी की ‘जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी’ (जेकेएपी) के हिस्से में जबकि एक पद गुपकर घोषणा-पत्र गठबंधन (पीएजीडी) के हिस्से में आया।

श्रीनगर, छह फरवरी केंद्रशासित प्रदेश में शनिवार को हुए तीन जिला विकास परिषदों के अध्यक्ष पद के चुनाव में दो पद पूर्व वित्त मंत्री अल्ताफ बुखारी की ‘जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी’ (जेकेएपी) के हिस्से में जबकि एक पद गुपकर घोषणा-पत्र गठबंधन (पीएजीडी) के हिस्से में आया।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को पहले चरण में घाटी के श्रीनगर, शोपियां और कुलगाम जिले के लिए चुनाव हुआ।

श्रीनगर और शोपियां में जिला विकास परिषद का नेतृत्व अब जेकेएपी के हाथ में होगा जबकि पीएजीडी कुलगाम जिला विकास परिषद का नेतृत्व करेगा।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में जेकेएपी के उम्मीदवार आफताब मलिक को 10 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को सिर्फ तीन वोट मिले।

उन्होंने बताया कि जेकेएपी के बिलाल अहमद ने अपने प्रतिद्वंद्वी पीडीपी के मंजूर अहमद भट को हराकर उपाध्यक्ष पद जीता। अहमद को नौ और भट को चार वोट मिले।

अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर से जिला विकास परिषद में भाजपा के एकमात्र सदस्य एजाज हुसैन ने भी जेकेएपी के उम्मीदवार का समर्थन किया।

शोपियां में भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद जेकेएपी के हिस्से में आए और बिलकीस अख्तर को अध्यक्ष पद मिला।

जेकेएपी के प्रमुख बुखारी ने विजेताओं को बधाई दी और विश्वास जताया कि वे लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम नयी पार्टी हैं और हमारी राजनीति ईमानदारी पर आधारित है। मैं हमपर विश्वास जताने के लिए लोगों को धन्यवाद देता हूं।’’

कुलगाम में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद पीएजीडी के हिस्से में आए। माकपा के एम. अफजल अध्यक्ष और नेशनल कॉन्फ्रेंस की शाजिया जान उपाध्यक्ष चुनी गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू