देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: शोपियां में दो मुठभेड़ों में मारे गए तीन आतंकियों में से एक पाकिस्तानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और शोपियां जिलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए, जिनमें से एक पाकिस्तानी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, सात जून जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और शोपियां जिलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए, जिनमें से एक पाकिस्तानी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए, जबकि शोपियां में अभियान में हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) का एक आतंकवादी मारा गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुपवाड़ा के कंडी इलाके में आतंकवादियों की गतिविधियों की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर संयुक्त विशेष तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी ।

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में एक विदेशी समेत दो आतंकवादी मारे गए और उनके शव घटनास्थल से बरामद किए गए हैं। आतंकवादियों की पहचान त्राल निवासी इश्तियाक अहमद लोन और पाकिस्तान के लाहौर निवासी तुफैल के रूप में हुई है, दोनों प्रतिबंधित आतंकी समूह लश्कर से जुड़े थे।

प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि वह सोमवार को सोपोर के जालूर इलाके में एक ऑपरेशन के दौरान फरार आतंकवादियों से ये मुलाकात करने वाले थे ।

उन्होंने कहा कि ज़ालूर अभियान में लश्कर का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया, जबकि तीन अन्य मौके से फरार हो गये।

मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री और दो एके-सीरीज राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। प्रवक्ता के अनुसार अन्य छिपे हुए आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है।

प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के बदीमर्ग-अलौरा इलाके के बागानों में एक आतंकवादी की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद एक और अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया जैसे ही सुरक्षाकर्मी मौके की ओर बढ़े और छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादी मारा गया।

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान कुलगाम के अशमुजी निवासी नदीम अहमद उर्फ कामरान के रूप में हुई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 2020 से सक्रिय नदीम हाल ही में लश्कर से हिजबुल मुजाहिदीन में प्रवेश किया था।

मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल और एक एसएलआर सहित आपत्तिजनक सामग्री और हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि बरामद सभी सामग्रियों को आगे की जांच के लिए मामले के सबूत के तौर पर शामिल कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज