जियो प्लेटफॉर्म्स में विस्टा इक्विटी पार्टनर्स में खरीदेगी 2.32 प्रतिशत हिस्सेदारी

इससे पहले फेसबुक और सिल्वर लेक, समूह की इस डिजिटल इकाई में क्रमश: 9.99 और 1.15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा कर चुकी हैं।

जमात

नयी दिल्ली, आठ मई विस्टा इक्विटी पार्टनर्स रिलायंस समूह के जियो प्लेटफॉर्म्स में 11,367 करोड़ रुपये में 2.32 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी।

इससे पहले फेसबुक और सिल्वर लेक, समूह की इस डिजिटल इकाई में क्रमश: 9.99 और 1.15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा कर चुकी हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा,‘‘इसके लिए जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर आधारित मूल्य (इक्विटी वैल्यू) 4.91 लाख करोड़ रुपये है जबकि उद्यम मूल्य (एंटरप्राइज वैल्यू) 5.16 लाख करोड़ रुपये आंका गया है।’’

किसी कंपनी की इक्विटी वैल्यू उसकी मौजूदा और भविष्य की क्षमताओं को दिखाती है जबकि एंटरप्राइज वैल्यू कंपनी की वास्तविक बैलेंस शीट की तरह ही होती है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और फेसबुक के बाद विस्टा इक्विटी पार्टनर्स की जियो प्लेटफॉर्म्स में सबसे बड़ी हिस्सेदार होगी।

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने जियो में 43,574 करोड़ रुपये का निवेश कर 9.99 प्रतिशत और विश्व की सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी निवेशक सिल्वर लेक ने 5,665.75 करोड़ रुपये का निवेश कर 1.15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

बयान के मुताबिक तीन हफ्ते से भी कम अवधि में जियो प्लेटफॉर्म्स वैश्विक निवेशकों से 60,596.37 करोड़ रुपये का निवेश जुटा चुकी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स एक अगली पीढ़ी की डिजिटल प्रौद्योगिकी कंपनी है। इसमें कंपनी की जियो एप, डिजिटल पारिस्थितिक और दूरसंचार एवं तेज गति की इंटरनेट सेवा शामिल है। कंपनी की दूरसंचार सेवा के देशभर में करीब 38.8 करोड़ उपभोक्ता हैं।

इस बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, ’’मैं खुशी से विस्टा का स्वागत करता हूं। यह एक मूल्यवान सहयोगी और वैश्विक प्रौद्योगिकी निवेशकों में से एक है। हमारे अन्य निवेशकों की तरह विस्टा भी हमारे भारतीय डिजिटल ढांचे को लगातार बढ़ाने और बदलने के दृष्टिकोण को साझा करती है जो सभी भारतीयों के लिए लाभकारी होगा।’’

विस्टा की भारत में पहले से मौजूदगी है। उसके निवेश वाली कंपनियों में करीब 13,000 लोग नौकरी करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, भारी बारिश और धूल भरी आंधी को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी; जानें अगले 24 घंटों का हाल

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं