जरुरी जानकारी | जियो के नवंबर में 34.5 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े : ट्राई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस जियो ने नवंबर, 2023 में 34.5 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़कर दूरसंचार बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। जियो ने अक्टूबर की तुलना में नवंबर में अधिक नए ग्राहक जोड़े हैं।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी रिलायंस जियो ने नवंबर, 2023 में 34.5 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़कर दूरसंचार बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। जियो ने अक्टूबर की तुलना में नवंबर में अधिक नए ग्राहक जोड़े हैं।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में जियो की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल के लगभग 17.5 लाख नए ग्राहक जोड़े।

ट्राई के मासिक आंकड़ों के अनुसार, वोडाफोन आइडिया (वीआई) के मोबाइल ग्राहकों की संख्या नवंबर में 10.7 लाख घटकर 22.44 करोड़ रह गई।

रिलायंस जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या नवंबर में 34.47 लाख बढ़कर 45.58 करोड़ हो गई।

अक्टूबर, 2023 में जियो ने 31.6 लाख नए ग्राहक जोड़े थे।

भारती एयरटेल के मोबाइल ग्राहकों की संख्या नवंबर में 17.47 लाख बढ़ गई। इस तरह उसके वायरलेस कनेक्शनों की संख्या 37.98 करोड़ रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें