देश की खबरें | जींद : महिला से दुष्कर्म के मामले में तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद जिले में एक महिला से कथित दुष्कर्म और छेड़छाड़ करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

जींद, 17 सितंबर, हरियाणा के जींद जिले में एक महिला से कथित दुष्कर्म और छेड़छाड़ करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पिल्लूखेड़ा पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान सिंकदर, आशीष और अनिल के तौर पर हुई है।

सोनीपत इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 31 अगस्त को गंगाना गांव निवासी सिकंदर, आशीष तथा अनिल उसे बाइक से भंभेवा गांव के नजदीक नहर के किनारे ले गए जहां पर आशीष ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अनिल तथा सिकंदर ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

पिल्लूखेड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर तीनों के खिलाफ दुष्कर्म करने व छेड़छाड़ करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं, एक अन्य मामले में जिले के थाना शहर नरवाना इलाका में महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने तथा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नरवाना शहर थाना की जांच अधिकारी प्रेम कुमारी ने बताया ने महिला की शिकायत पर नवल, अखिल, साहिल और एक महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)